फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 17 शवों का पोस्टमार्टम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में तीन साल में पहली बार एक ही दिन में 17 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह से शाम तक घटनाएं होती रहीं और पोस्टमार्टम पर मौजूद स्टाफ काम करता रहा। लगातार एक ही स्टाफ के ड्यूटी करने और कर्मचारियों के न बढ़ाए जाने से दिक्कतें भी आईं।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में पोस्टमार्टम के लिए लगे शव से पहले दूसरे शव का पोस्टमार्टम करने से नाराज दरोगा ने हंगामा काटा। बाद में मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने की जानकारी मिलने के बाद वह शांत हुआ।

शनिवार का दिन हादसों का दिन था। आगरा एक्सप्रेस वेे पर सुबह ही बस पलट जाने से पांच की मौत हो गई थी। वहीं देर शाम तक फांसी अन्य हादसों को मिलाकर 17 लोगों ने दम तोड़ दिया था। देर शाम 5 बजे तक सभी के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पुलिस ने सभी के कागज पुलिस लाइन से बनवा लिए थे, जिससे सभी शवों का पोस्टमार्टम एक ही दिन में कराया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने के लिए डॉ. मनोज कुमार व डॉ. रामखिलावन के अलावा फार्मासिस्ट अमित कुमार की डयूटी लगी थी। रात करीब दस बजे बांगरमऊ कोतवाली के दरोगा को आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसों में एक का पोस्टमार्टम कराना था, लेकिन उसके पहले एक अन्य मार्ग दुर्घटना का शिकार हुए युवक का शव लगा दिया गया। इसको लेकर उसने नाराजगी जताई और हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में जानकारी हुई कि जिस शव का पोस्टमार्टम हो रहा है, उसके लिए जिले के एक बड़े जनप्रतिनिधि का दबाव था। इसके बाद मामला शांत हुआ और रात 12 बजे तक पोस्टमार्टम प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें