फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांगरमऊ। गंगा स्नान करके लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। परेशान छात्रा ने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी उसे डांटा। बदनामी के डर से घर वालों ने बुधवार को हुई इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की। परेशान किशोरी ने गुरुवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सोऔर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है।


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड्डा निवासी पूनम (14) पुत्री रूपपाल गांव के ही उच्चप्राथमिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। वह सावन माह में प्रतिदिन पैदल गंगा स्नान करने जाती थी। बुधवार को वह छोटे भाई अशोक व चाचा जगतपाल के साथ गंगा स्नान करने गई थी। वापस लौटते समय किशोरी वह पीछे रह गई। जबकि चाचा व भाई आगे निकल गए। तभी गांव का निवासी सुभाष व धर्मराज बाइक से किशोरी के पास पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। किशोरी की आवाज सुनकर चाचा व भाई उसके पास पहुंचे। पीड़िता ने घर आकर मां को भी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने बीमारी की हालत में मान करने पर भी गंगा स्नान के लिए जाने की बात कहकर उसे ही डांट दिया। घटना से क्षुब्ध पूनम ने बुधवार रात घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तब जानकारी हुई। पिता ने पुलिस को बुधवार को हुई घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक सुभाष नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि धर्मराज फरार है। आरोपी सुभाष हाईस्कूल का छात्र भी है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पास्को व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- गांव के ही युवकों पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें