फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की एसटीएफ ने टेलीकॉम संचालक सहित चार को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित एक टेलीकॉम में एसटीएफ के साथ कानपुर की दो थानों की फोर्स ने छापेमारी की। पुलिस अपने साथ चार युवकों व कुछ सिम साथ लेकर चली गई। सूत्रों के मुताबिक देर रात शहर के ककरहाबाग के एक घर में भी एसटीएफ ने छापेमारी की। वहां से एक अधेड़ को उठाया। उसके पास भारी मात्रा में नगदी मिली है।
विज्ञापन



आदर्श नगर नहर के निकट श्रद्धा टेलीकॉम में गुरुवार दोपहर कानपुर एसटीएफ ने दो थानों की फोर्स के साथ छापेमारी की। सूत्रों की माने तो टेलीकॉम संचालक व उसके साथियों पर पुलिस को लूट सहित कई अन्य वारदातों में शामिल होने का शक है। यहां से बिकने वाले सिम भी कई घटनाओं में प्रयोग किए गए हैं। इतना ही नहीं बैंक से लेनदेन में होने वाले फ्राड में भी इन लोगों का हाथ होना बताया जा रहा है। दोपहर करीब दो बजे पहुंची टीम शाम करीब पांच बजे तक दुकान के आसपास टहलती रही। पुलिस चार युवकों को अपने साथ ले गई है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि टीम आई थी। क्या मामला था इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



- लूट, बैंक लेनदेन में फ्राड सहित कई मामलों में शामिल होने की बात आ रही सामने
- ककरहाबाग के एक घर से अधेड़ को उठाया, नगदी मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें