फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिला युवक, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन



उन्नाव। बीघापुर में दो दिन पहले ससुराल जाने के लिए घर से निकला युवक बिहार थानाक्षेत्र में तकिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे घायल मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एंबुलेंस चालक की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आशंका नहीं जताई है। पुलिस जांच कर रही है।



बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बारा निवासी मनोज (32) पुत्र कुन्नू बुधवार को सुसराल बिहार जाने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह वह लहूलुहान स्थिति में तकिया स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दी। एंबुलेंस चालक शिवनाथ व ईएमटी रतीपाल ने मनोज को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन



हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक ने घायल के परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई शिवशंकर ने बताया कि मनोज की पत्नी ने कई साल पहले उसे छोड़ दिया था। वह जेवर लेकर मायके चली गई थी। मनोज लुधियाना में पेंटिंग का काम करने लगा था।
विज्ञापन




एक सप्ताह पहले ही वह गांव आया था। भाई ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बिहार थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


- दो दिन पहले ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, तकिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने नहीं जताया किसी पर शक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें