फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती व कैफियत एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले चढ़े जीआरपी के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बनाने वाला दो शातिर युवक जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। सर्विलांस की मदद से शातिरों को शुक्लागंज की गोताखोर कालोनी से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। हालांकि जीआरपी इंस्पेक्टर ने आरोपियों को गंगाघाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन



छह माह के अंतराल में साबरमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस व कोटा पटना एक्सप्रेस में मोबाइल लूट व पर्स चोरी की कई घटनाएं हुईं। इनमें कई जीआरपी थाना में दर्ज हुई तो कई दर्ज ही नहीं की गई। लूट की घटनाओं को खुलासे के एसपी रेलवे ने सख्त निर्देश हैं। सूत्रों के मुताबिक, जीआरपी इंस्पेक्टर एस के राय बीते दिनों मुखबिर की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर कालोनी निवासी अकरम व शाहरूख खान की गतिविधियों पर सर्विलांस से निगरानी शुरू की।

इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से दोनों युवकों को सोमवार की रात गोताखोर कालोनी में दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने साबरमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस में मोबाइल लूट की चार घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपियों के पास से लूट के 8 मोबाइल, नशीला पदार्थ व नगदी बरामद की। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो युवकों को सोमवार रात गंगाघाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा गैर जनपदों में इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-सर्विलांस व मुखबिर की मदद से जीआरपी को मिली सफलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें