फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़ चोर ले गए लाइसेंसी बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरचौरासी। थानाक्षेत्र के उरहियनखेड़ा में बंद घर का ताला तोड़ चोर एक बंदूक चोरी कर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर घर पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के उरहियनखेड़ा निवासी बांकेलाल कश्यप परिवार समेत दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उरहियनखेड़ा में घर में ताला बंद कर वह तीन माह पूर्व दिल्ली गए थे। चोरों ने गुरुवार रात घर का ताला तोड़ कीमती सामान चोरी कर लिया था। शुक्रवार सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने बांकेलाल को सूचना दी थी। सूचना पर शुक्रवार रात घर पहुंचे बांकेलाल ने घर की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखी बंदूक उठा ले गए हैं। जबकि अन्य सामान सुरक्षित मिला है। थाना अध्यक्ष अजय राज वर्मा ने बताया कि सूचना पर घटना की जांच की गई है। पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें