खागा। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को शुक्रवार रात एक ट्रक ने कुचल दिया। सीएचसी से ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस की सख्ती पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया गया। काफी देर बाद मामला संभाला जा सका।
खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव निवासी रामसजीवन सिंह के बेटे जितेंद्र कुमार सिंह (45) की ओवरब्रिज के पास घड़ी की दुकान है। दुकान बंद कर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। हरदों सीएचसी के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। एंबुलेंस से हरदों अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ ने सीएचसी कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इससे हाथापाई हो गई। आनन-फानन में सीएचसी से दुकानदार को रेफर किया गया। रास्ते में दुकानदार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खागा किशनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन शव लेकर वापस मौके पर पहुंच गए। आसपास के कई थानों का फोर्स पहुंचा। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को शांत कर शव को कब्जे में लिया गया है।
ट्रक की टक्कर से दुकानदार की मौत, हंगामा
- परिजनों व अस्पताल के कर्मियों से हाथापाई
- पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा, जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो