फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित ढंग से पंचायत खातों से पैसा निकालने पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी तरीके से पैसा निकालने पर सचिव निलंबित
विज्ञापन


उन्नाव। विकासखंड बिछिया की सात ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खातों से 20 लाख रुपये फर्जी ढंग से निकाले जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एडीओ हसनगंज को सौंपी गई है। निलंबन अवधि में सचिव डीपीआरओ कार्यालय में सम्बद्ध रहेंगे।


बिछिया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवई, कुईथर, सकरन व बिछिया समेत सात ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाता प्रथम से फर्जी तरीके से सचिव ने 20 लाख रुपये (एक ग्राम निधि खाते में 9 लाख लौटाया) से अधिक की धनराशि निकाल ली। आरोप है कि अप्रैल से लेकर अब तक चेक (एकाउंटपेई नहीं) के माध्यम से पैसा निकाला गया। मामले की जानकारी होने पर सीडीओ ने जांच डीपीआरओ व एलडीएम को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव रजनीकांत पांडेय को दोषी पाया गया। इसके बाद सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। निर्धारित समयावधि में सचिव ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इससे जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत सचिव रजनीकांत पांडेय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकरण की जांच एडीओ हसनगंज को दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि दो बार सचिव को नोटिस जारी किया गया था। सचिव ने जवाब नहीं दिया।




सचिव पर दर्ज हो चुका है मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछिया में प्रधान छेदीलाल ने ग्राम निधि खाता प्रथम से 618420 व ग्राम खाता निधि छह से 148400 रुपये की धनराशि फ र्जी हस्ताक्षर से निकाले जाने पर पंचायत सचिव व पीएनबी शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।


- बिछिया की 7 ग्राम पंचायतों से 20 लाख रुपये निकाले जाने का मामला, डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित करते हुए जांच एडीओ पंचायत हसनगंज को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें