फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के नाम पर महिला से ठगे दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जिला अस्पताल में शनिवार सुबह अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला से ठगों ने दो हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर सीएमएस के पास पहुंची। हालांकि सीएमएस उसे नहीं मिले। पीड़िता ने अस्पताल चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन



शहर के आदर्श नगर निवासी संगीता (32) पत्नी उमेश शनिवार सुबह जिला अस्पताल आई थी। जिला अस्पताल में महिला डाक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। उर्मिला के अनुसार अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर भीड़ अधिक थी। ऐसे में वह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद दो महिलाएं उसके पास पहुंची। उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। इस बीच वह उसे निजी सेंटर में बेहतर जांच कराने की बात कहकर उसे अस्पताल से बाहर लेकर चली गई। यहां उसकी जांच कराने के दौरान उसका पर्स अपने पास रख लिया। संगीता के अनुसार जब वह जांच कराने के बाद सेंटर से बाहर निकली तो दोनों महिलाएं गायब थी। पीड़िता ने अस्पताल चौकी में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन



-अल्ट्रासाउंड जांच कराने अस्पताल आई थी, दो महिलाओं ने ठगा
- सीएमएस के न मिलने पर महिला ने अस्पताल चौकी में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें