फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों का ताला तोड़ दो लाख का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हैबतपुर में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से 40 हजार की नगदी समेत दो लाख रुपये का माल और दूसरे घर से चार हजार रुपये लेकर भाग निकले। गृहस्वामियों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी रूप सिंह पुत्र बद्री प्रसाद यादव के घर में शुक्रवार रात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। घर से अलमारी में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा बहू रूमा के जेवर भी चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर चौकी प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने जांच की। इसके अलावा गांव के ही रामभजन पुत्र मैकू के घर से चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। गृहस्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



-पुलिस ने मौके पर की जांच, दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें