अचलगंज। कानपुर-रायबरेली रेलवे ट्रैक स्थित एक क्रासिंग पर गेट खोलने को लेकर गेटमैन के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट की। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई।
बंड हमीरपुर रेलवे स्टेशन निकट गेट नंबर 10 पर तैनात गेटमैन अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रयागराज ट्रेन के गुजरने की सूचना पर गेट बंद किया था। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने जबरन गेट खोलने का दबाव बनाया। न मानने पर उसके साथ मारपीट की।
गेटमैन की सूचना पर पहुंची डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले प्रयाग, बयाराम व सूरज को पकड़ लिया और थाने ले आए। मारपीट करने वाले तीनों युवक रेलवे की ही इलेक्ट्रिक लाइन बिछा रहे ठेकेदार के मजदूर हैं। घटना के समय शराब के नशे में थे।
रेलवे के सुपरवाइजर वेंकेटेश्वर ने थाने आकर दोनों ओर से मारपीट होना बताया। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी हिरासत में है लेकिन अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।