फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, चले पत्थर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों व दो युवकों में विवाद हो गया। युवकों ने यात्रियों के साथ गली गलौज और अभद्रता की। यात्रियों ने पकड़ने की कोशिश की तो पथराव भी किया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी स्कॉर्ट ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



बीघापुर तहसील के तकिया निवासी अमित तिवारी व आकाश अवस्थी शनिवार रात करीब 12 बजे अपने रिश्तेदार को प्रयागराज पैसेंजर में बैठाने पाटन रेलवे स्टेशन गए थे। जनरल कोच का दरवाजा बंद होने पर युवकों ने सवार यात्रियों से गाली गलौज शुरू कर दिया। युवकों के हंगामे पर यात्रियों ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही युवकों ने कुछ यात्रियों के साथ अभद्रता कर दी। इससे झल्लाए यात्रियों ने युवकों को खदेड़ दिया। युवकों ने बचाव में कोच पर पथराव कर दिया।

पथराव व हंगामे की सूचना पर ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्कॉर्ट के सिपाही वीरेंद्र व नवीन मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने यात्रियों की निशानदेही पर आकाश अवस्थी को हिरासत में लिया। उधर, पूछताछ के बाद युवक को जीआरपी पोस्ट पर ले आए। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि हंगामे की शिकायत पर युवक को पकड़ा गया था। रविवार शांतिभंग में चालान कर आरोपी युवक को कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, चले पत्थर, एक गिरफ्तार
-बीघापुर के तकिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें