फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी
विज्ञापन



उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मस्तूटोला निवासी युवक को दुबई भेजने के नाम पर पड़ोसी गांव के युवक ने 70 हजार रुपये ठग लिए। युवक लगभग छह महीने तक वीजा देने के लिए टहलाता रहा। बाद में किसी दूसरे देश का वीजा दे दिया।


युवक ने जब इसे लेने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।



नगर के मोहल्ला मस्तूटोला निवासी रईस पुत्र मगलू की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि झरतेरा गांव निवासी हसीन पुत्र दानिश ने करीब छह महीने पहले दुबई का वीजा बनवाने के नाम पर 70 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुपये देने के बाद वह काफी दिनों तक गायब रहा। एक सप्ताह पहले उसने दूसरे देश का वीजा थमा दिया। वीजा लेने से मना करने पर हसीन ने गुमराह करने का प्रयास किया।



रईस के न मानने पर हसीन आग बबूला हो गया। उसने रईस से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। रईस ने हसीन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।



- मस्तूटोला निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें