सफीपुर। अस्पताल से दवा लेकर पैदल घर जा रही सास-बहू को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर दो हजार रुपये व चेन-झुमकी लूट ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी माया देवी पत्नी दयाराम बहू प्रेमवती के साथ बुधवार देर शाम स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने आई थीं। दवा लेकर सास-बहू पैदल घर जा रही थीं। सफीपुर-मियागंज मार्ग के रेलवे क्रासिंग के निकट बाइक सवार हेलमेट लगाए दो लुटेरों ने पीछे से तमंचा लगा दिया। दो हजार रुपये की नगदी के अलावा प्रेमवती के जेवरात लूट लिए। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि लूट की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
- हेलमेट लगाए बाइक सवारों ने तमंचा लगा लूटा