बांगरमऊ । सड़क हादसों में डीसीएम सवार तीन आलू व्यापारी समेत सात लोग घायल हो गए।
पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के संडीला मार्ग पर घटी। बाराबंकी के ग्राम काजीपुर भट्ठा थाना धड़कऊपुर निवासी रियाज (24) पुत्र तसव्वुर, वसीम (27) पुत्र रफ ीक, बाराबंकी के सूरतगंज निवासी शादाब (25) पुत्र सिराज अहमद डीसीएम से कानपुर की बिल्हौर मंडी से आलू व मटर खरीदकर लौट रहे थे। संडीला मार्ग स्थित ग्राम सचान कोट के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम सवार तीनों व्यापारी घायल हो गए।
इसी तरह फतेहपुरचौरासी थानाक्षेत्र के सकरौली के मजरा धन्नाखेड़ा निवासी विमलेश (46) पुत्र खुशीराम, विजय कुमार (47) पुत्र गंगाराम कन्नौज में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह मैजिक वाहन से कन्नौज जा रहे थे। बिल्हौर मार्ग पर जगतनगर के निकट डीसीएम से मैजिक टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक समेत दोनों शिक्षक व डीसीएम चालक सुखबीर (45) पुत्र पीतांबर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
- घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया