दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी
कैथल। चोर एक दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। सिनेमा रोड चीका निवासी गुरदीप ङ्क्षसह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी अन्टाल मिल्क सेंटर के नाम से दुकान है। गत 2 जनवरी की रात को वह ठीक से दुकान बंद करके गया था। सुबह दुकान पर आया तो देखा कि ऊपर की ओर से आकर चोर दुकान के गल्ले से 17800 रुपये नकदी, 42 ईंची एलईडी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। हैड कांस्टेबल तरसेम ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।