फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हसनगंज (उन्नाव)। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत न्योतनी के बाल्मीकि नगर मोहल्ले में शुक्रवार को बारिश के दौरान घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एसडीएम ने तत्काल लेखपाल को भेज कर रिपोर्ट तलब की है। वहीं, दो अन्य जगह भी घर गिरने की सूचनाएं है।


वाल्मीकि नगर मोहल्ले में प्रेमा (60) पत्नी अमर सिंह शुक्रवार की रात घर में छप्पर के नीचे सो रही थी। रात में बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभरा कर ढहने से वह मलबे में दब गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, पालिका चेयरमैन मनीष राठौर ने बताया कि प्रेमा को प्रधानमंत्री आवास मिला था। खाते में पैसा भी आ चुका था। तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि मौके पर लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है। एसडीएम सूरज कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही मृतक आश्रितों को दैवी आपदा में मुख्यमंत्री सहायता राशि के अंतर्गत चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यदि मृतका के नाम जमीन होगी तो कृषक दुघर्टना बीमा योजना का भी लाभ आश्रित को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना बरौना न्यामतपुर के मजरे पूरा गांव में हुई। बारिश के दौरान सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ घर की दीवार पर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में सजीवन सिंह व उसकी बहू सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने सुमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, भगवंतनगर के सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के जंगल बुजुर्ग विजईखेड़ा निवासी रामविलास सिंह का मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

-दो अन्य जगहों पर दीवार गिरी, गृहस्थी का सामान दबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें