फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन दिन पहले बालामऊ पैंसेजर ट्रेन में यात्री का बैग छीनकर भागे दो शातिर युवकों को मुखबिर की निशानदेही पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास हत्थे चढ़े दोनों शातिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों ने पूछताछ में ट्रेन में लूटपाट की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। जीआरपी आसपास के जिलों से संपर्क कर दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने शनिवार रात मुखबिर की निशानदेही पर एसआई नितेंद्र कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार सिंह व सिपाहियों के साथ गंगाघाट स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास नाकेबंदी की। इस दौरान दो युवक संदिग्ध नजर आए। पुलिस को अपनी तरफ आता देख दोनों युवक भाग खड़े हुए।

सिपाहियों ने दोनों को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की। युवकों में से एक ने राजेंद्र गिहार पुत्र मिश्रीलाल दौलतयारपुर थाना माधौगंज हरदोई निवासी बताया। दूसरा आरोपी मोहनलाल पथरकटा बबरलरीखेड़ा रानीताल कोतवाली सफीपुर का रहने वाला है। आरोपियों ने 18 अगस्त को उन्नाव-शुक्लागंज के बीच बालामऊ पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री का बैग लूटना कबूल किया। इसके अलावा अन्य वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि दोनों शातिर लुटेरे हैं। तीन दिन पहले बालामऊ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे सीतापुर निवासी अंबुज शुक्ला का बैग छीनकर भागे थे। इसमें सात हजार रुपये की नगदी समेत अन्य जरूरी कागजात थे। यह बैग आरोपियों से बरामद किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया है। साथ ही गैर जिलों के थानों में आरोपियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


-जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर की गिरफ्तारी
-कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, पड़ोसी जिलों में खंगाला जा रहा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें