फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर पांच साल किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अगहुआ गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के एक गांव की युवती का आरोप है कि अगहुआ गांव निवासी विपिन जायसवाल ने उसे शादी का प्रस्ताव देकर पिछले पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान वह कई बार इलाहाबाद, दिल्ली सहित कई स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले को निपटाने का प्रयास किया पर आरोपी युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर पर विपिन जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें