परियर। कोतवाली सफ ीपुर क्षेत्र के परियर गांव में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में गंगा नदी से अवैध रूप से खनन कर बालू प्रयोग की जा रही है। रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली में लदी बालू जा रही थी तभी मानाबंगला मोड़ के पास खनन अधिकारी पीके सिंह ने उसे रोक दिया।
ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो उसने अब तक चार-पांच ट्राली ले जाने की बात कही। क्षेत्रीय लेखपाल केपी सिंह ने अवैध खनन की पुष्टि की। इस पर खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राली परियर चौकी में भिजवा दी। बताया कि गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है। चालक व मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।