फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। दिनदहाड़े सरकारी गाड़ी से युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस चकरघिन्नी बन गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस चार घंटे तक युवक की तलाश में इधर उधर दौड़ती रही। इस बीच राजस्व वसूली के मामले में अमीन द्वारा युवक को उठाए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक के भाई ने पुलिस को जबरन घर से उठा ले जाने की तहरीर दी है।


फतेहपुरचौरासी के तकिया निवासी राजू मिश्रा पुत्र लालता मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक एक गाड़ी से आए कुछ युवक उसके भाई सुभाष चंद्र को जबरन उठा ले गए थे। जिस गाड़ी से युवक आए थे उसमें मजिस्ट्रेट लिखा हुआ था। राजू की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सभी एसडीएम से मामले की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं से किसी तरह की पुष्टि न होने पर पुलिस ने नाकेबंदी शुरू की। हालांकि लगभग चार घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि विद्युत विभाग का बकाया होने पर अमीन अपने कुछ साथियों के साथ सुभाष को उठा ले गया था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

-अमीन ने बकाया न चुकाने पर युवक को बना लिया था बंधक
-अपहरण की सूचना पर चार घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही पुलिस
-राजस्व वसूली का मामला सामने आने पर पुलिस ने राहत की ली सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें