पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के भदनांग में बीए की छात्रा का शव घर में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरवा कोतवाली के भदनांग निवासी गंगा विष्णु रावत की बेटी अंजना (25) शुक्रवार को घर में अकेली थी। पिता गंगा स्नान के लिए बक्सर गए थे। मां चंदाना खेत में फसल देखने गई थी। दोपहर बाद जब चंदाना घर लौटी तो बेटी का शव फंदे से लटका देखा। पति गंगा व पुलिस को सूचना दी। मां चंदाना ने बताया कि बेटी ने फांसी क्याें लगाई इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अंजना दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। चंदाना ने बताया कि बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह दो बार पुलिस भर्ती की परीक्षा दे चुकी है। हालांकि कुछ नंबरों के अंतर से वह परीक्षा पास नहीं कर पाई थी।
- कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा