सफ ीपुर (उन्नाव)। पुराने भूमि विवाद में प्रधान के पति को रास्ते में रोक लाइसेंसी रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी देने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरवा निवासी ग्राम प्रधान सरला के पति अशोक बाजपेई ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि 9 फ रवरी सुबह 8 बजे वह पहलीखेड़ा से ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी लादकर घर आ रहा था। पहलीखेड़ा से निकलते ही रास्ते में गांव निवासी अवधेश वर्मा पुत्र महावीर और उसके साथी कन्हैयालाल पुत्र शंभू और राजेश पुत्र नन्हा निवासीगण ग्राम पहलीखेड़ा मजरा जटपुरवा ने रोककर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि अवधेश के पास उसके मृतक पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर था। अशोक के मुताबिक, ग्राम पहलीखेड़ा स्थित ठाकुरद्वारा की भूमि का मुकदमा चल रहा है जिसमें पिता योगेंद्र गवाह है। आरोपी दबाव बनाकर अपने पक्ष में गवाही चाहता है। कोतवाली उपनिरीक्षक दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।