फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने कार्रवाई को बताया गलत, प्रदर्शन

विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष की ओर से पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ बार एसोसिएशन की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई का मामला गरमा गया। मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष ने कचहरी परिसर में तमाम अधिवक्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष ने बार काउंसिल के नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया। वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष के बीच हुआ विवाद और वकीलों में गुटबाजी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी ने छह बार अध्यक्ष रहे पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला की बार एसोसिएशन की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की थी। बार अध्यक्ष ने 3 फरवरी को अधिवक्ता मुकेश यादव प्रकरण में बार एसोसिएशन की सहमति के बिना ही एसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने पर यह कार्रवाई करने की बात कही थी। पूर्व अध्यक्ष ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने ने तमाम अधिवक्ताओं के साथ कचहरी में नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बार काउंसिल के मॉडल बाइलॉज के नियमों के अनुसार निष्कासन की कार्रवाई करने से पहले नियमानुसार उन्हें 14 दिन का नोटिस देकर सदन की बैठक बुलानी चाहिए थी। इस पर मतदान की प्रक्रिया होती और दो तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद ही निष्कासन की कार्रवाई संभव होती। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता समाज को नीचा दिखा रहे हैं। सफाई दी कि अधिवक्ता मुकेश यादव प्रकरण में बार एसोसिएशन की ओर से कोई प्रयास न किए जाने पर उन्होंने अधिवक्ता के हित में अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से धरना देने गए थे। उन्होंने बार एसोसिएशन अध्यक्ष और डीएम को इसकी सूचना भी दे दी थी। उन्होंने कहा कि मैं खुद को निष्कासित नहीं मानता हूं। वह बार काउंसिल में भी इसकी शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय की भी शरण लेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान अध्यक्ष दीपनारायण त्रिवेदी ने कहा कि निष्कासन पर विरोध स्वाभाविक है। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह गलत है। बताया कि बुधवार को बार एसोसिएशन की बैठक करेंगे और सभी सदस्यों से विचार विमर्श करेंगे। कार्यकारिणी का जो भी निर्णय होगा, उसी आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें