फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंस्पेक्टर और दो दारोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म के मामले में आरोपी की जमानत पर सुनवाई के लिए एफएसएल की रिपोर्ट उच्च न्यायालय में दाखिल न करने में अवमानना के नोटिस पर एसपी ने हसनगंज कोतवाली के एक दरोगा को निलंबित कर दिया है। लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर और जुआरियों को छोड़ने के बदले घूस मांगने वाले दरोगा को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के एक गांव में वर्ष 2020 में हुए दुष्कर्म के मुकदमे के आरोपी ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय में अपील की थी। आरोपी ने वकील के माध्यम से एक ऑडियो रिर्काडिंग की जांच कराने की मांग की थी। उसके अनुसार पीड़िता से काफी समय से उसकी बात होती थी। न्यायालय ने इस ऑडियो रिकार्डिंग की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराने के निर्देश दिए थे। दो महीने बाद भी एफएसएल की रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल न करने पर न्यायाधीश ने उन्नाव पुलिस को अवमानना का नोटिस दिया था। लापरवाही सामने आने पर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा सुधाकर सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक सुनील सिंह को अचलगंज के एक प्रकरण की विवेचना में लापरवाही पर और 25 जून को जुआरियों को छोड़ने के बदले घूस मांगने वाले सदर चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें