फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया एटीएम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में मंगलवार रात चोरों ने एटीएम तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर क्षतिग्रस्त एटीएम की फोटो वायरल हुई है। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

ऊंचगांव चौराहा में इंडिया वन कंपनी द्वारा लगाया गया एटीएम मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। एटीएम को क्षतिग्रस्त कर चोरों ने नगदी चोरी का प्रयास किया। नकदी उड़ाने में सफल न होने पर एटीएम छोड़कर भाग निकले। चौकी ऊंचगांव से 50 मीटर दूर हुई घटना की जानकारी से पुलिस ने इनकार किया है। सुबह क्षतिग्रस्त एटीएम देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद भी चौकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम कंपनी द्वारा अभी तक ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार चोर एटीएम के उस प्वाइंट तक नहीं पहुंचे जहां कैश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें