फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका सेल्समैन को लहूलुहान किया

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती अशोक से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शराब ठेका के सेल्समैन से वैन सवार चार लोगों ने दोबारा दुकान खोल कर शराब देने की मांग की। सेल्समैन ने इनकार किया तो युवकों ने सिर पर लोहे की राड मारकर लहूलुहान कर दिया। कैंटीन संचालक बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हुसैननगर निवासी अशोक (55) देशी शराब ठेका का सेल्समैन है। बुधवार रात 10.30 बजे वह ठेके का शटर बंद कर रहा था। इसी दौरान वैन से आए लोगों ने उसे दोबारा शटर उठाने को कहा। मना करने पर सभी ने वैन से उतरकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक ने लोहे के राड से हमला कर दिया। इससे सेल्समैन का सिर फट गया। कैंटीन संचालक अभिषेक बचाने दौड़ा तो उसे भी पीट दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों ने वैन सवार लोगों को न पहचानने की बात कही है। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें