फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
बेटी शिवरानी की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती मां सावित्री। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भदेवना के मजरा चूराखेड़ा निवासी अनिल की शादी वर्ष 2015 में करीमाबाद निवासी रविराज की बेटी शिवरानी (30) से हुई थी। मंगलवार रात शिवरानी का शव घर के कमरे में लटका मिला। ससुरालियों ने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके के लोग शव देख बेहाल हो गए। रविराज ने बताया कि शादी के बाद से अनिल दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी।
मां शिवरानी की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठता देख हर कोई चिंतित है। परिजनों को बच्चों के परवरिश की चिंता सता रही है। दो वर्षीय बेटा लाल, दो बेटियों में तीन वर्षीय पिंकी व दो माह की बच्ची मां की मौत और पिता के हिरासत में लिए जाने से अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें