फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरारीकला में 20.38 लाख का गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिछिया की ग्राम पंचायत कोरारीकला के मजरे भवानीखेड़ा में बने निर्माणाधीन परिषदीय विद्यालय और गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच में 20.38 लाख का गोलमाल सामने आया है। सीडीओ ने जिम्मेदारों से इसकी वसूली कराने के आदेश दिए हैं। बिछिया के एडीओ पंचायत ने प्रधान, प्रधान के बेटे व सचिव के खिलाफ अचलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीडीसी राजकुमार व राम सिंह के शिकायतीपत्र पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने सोमवार शाम भवानीखेड़ा के एक ही परिसर में संचालित उच्च व प्राथमिक विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों की जांच की थी। पंचायत भवन व इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण में लाखों की गड़बड़ी मिली थी। जांच में यह भी पता चला था कि प्रधान पुत्र निशांत कुमार ने अनियमित तरीके से लाखों रुपये खुद निकाल लिए। सीडीओ के आदेश के बाद बिछिया के एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने अचलगंज थाने में प्रधान वरुणा देवी, सचिव अभिषेक वर्मा, प्रधान के पुत्र निशांत कुमार पर सरकारी राशि गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को अभिलेखों की जांच के बाद सीडीओ ने बताया कि अब तक जांच में 20.38 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। इसकी तीन दिन में वसूली प्रधान, सचिव व प्रधान के पुत्र से कराने के लिए कहा है। अन्य विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें