उन्नाव। जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स व उसका बेटा कोरोना संक्रमित मिला है। दोनों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या छह पहुंच गई है।
जिला महिला अस्पताल में तैनात 32 वर्षीय स्टॉफ नर्स व उसके 20 साल के बेटे की रिपोर्ट संक्रमित आई है। 26 दिसंबर को महिला अस्पताल की ही एक स्टॉफ नर्स के संक्रमित मिलने के बाद 20 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मां व बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्टॉफ नर्स के संपर्क में रहे 27 लोगों व उसके बेटे के संपर्क में रहने वाले 35 लोगों की सैंपलिंग कराई है। दो लोग पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गई है। जिले में चार सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपलों में 1733 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।