फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के खाते से 1.39 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। सीआरपीएफ जवान का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गया छोटा भाई टप्पेबाजी का शिकार हो गया। सफीपुर एटीएम पर रुपये निकालने में मदद करने के बहाने कार्ड बदल लिया और 10 बार में 1.39 लाख रुपये पार कर दिए। खाते से रुपये निकलने का मैसेज सीआरपीएफ जवान के मोबाइल पर पहुंचा तब इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानान निवासी ओसामा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पुश्तैनी मकान का निर्माण हो रहा है। निर्माण सामग्री खरीदने के लिए सीआरपीएफ लखनऊ में सिपाही पद पर तैनात बड़े भाई हारुन ने अपना भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड उसे दे दिया था। 15 दिसंबर को वह रुपये निकालने के लिए सफीपुर स्थित एटीएम पहुंचा।
एटीएम पर एक व्यक्ति ने रुपये निकालने में मदद करने की बात कह एटीएम कार्ड ले लिया। रुपये न निकलने पर उसने कार्ड लौटा दिया और वहां से चला गया। इसके बाद 16 से 18 दिसंबर के बीच भाई हारुन के मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। बड़े भाई के कहने पर बैंक पहुंचकर एटीएम कार्ड चेक किया गया तो जांच में कार्ड किसी अजीत चौधरी के नाम का निकला। बैंक से मिली जानकारी के बाद उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। उसने एटीएम से 10 बार में 1.39 लाख रुपये निकलने की बात कही है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें