फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता प्रेमी युगल के शव लटके मिले

विज्ञापन
विपिन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। तीन दिन से लापता प्रेमी युगल के शव खेत में पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। युवती के पिता ने प्रेमी के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चर्चा है कि परिजनों के प्रेम प्रसंग में बाधक बनने व कार्रवाई के डर से दोनों ने खुदकुशी की है। मृतक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। गांव में तनाव के कारण पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भुठिया गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन कुशवाहा की मोहल्ले में ही रहने वाली 19 वर्षीय शिल्पी कुशवाहा से डेढ़ साल से नजदीकी थी। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों की शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। परिवार के विरोध के कारण दोनों पांच दिसंबर को घर से निकल गए। अगले दिन शिल्पी के पिता प्रमोद ने विपिन के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर दो बजे मवेशी चराने गए लोगों ने वीरू सिंह के खेत में पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी में फंदे से लटके देखे। सीओ एके राय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
मृतका के परिजनों ने पुलिस पर घटना में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी तलाश करने का प्रयास नहीं किया। मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

जिस रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले वह 15 फिट ऊंची डाल में बंधी है। विपिन के पैर में जूते व पेड़ की ऊंचाई देख हत्या कर शव लटकाने की चर्चा शुरू हो गई।
विपिन के पिता ने बताया कि बेटा दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में कपड़ा सिलाई का काम करता था। दिवाली में घर आया था। वह तीन भाई-बहनों में बड़ा था। वहीं शिल्पी की मौत से उसकी मां रामप्यारी, भाई पुष्पेंद्र व बहन रोली का रोकर बुरा हाल है।

शिल्पी का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें