फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन करते सई नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
नाव की मदद से नदी में डूबे अमन की खोजबीन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। भागवत कथा समापन के बाद पंचमखेड़ा गांव के पास से सई नदी में हवन सामग्री विसर्जित करते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। पांच घंटे बाद उसका शव मिला।
विज्ञापन

पूराचांद गांव स्थित मंशादेवी मंदिर में भागवत कथा हो रही था। कथा समापन के बाद गांव व आसपास गांवों के हवन समेत अन्य सामग्री विसर्जित करने के लिए सई नदी पहुंचे। विसर्जन के दौरान पड़ोस के हाथीखेड़ा गांव का 22 वर्षीय अमन पुत्र रज्जन गहराई में जाने से डूब गया। अफरातफरी के बीच ग्रामीणाें ने जाल डालकर उसकी खोज शुरू की पर उसका पता नहीं चल सका। बाद में शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाया गया। पांच घंटे बाद उसका शव मिला। मां घटनास्थल पर पहुंची और बेसुध हो गिर गई। पिता रज्जन सिंह की तीन वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दो बहनों में एक की शादी हो गई थी। अमन की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें