फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पुलिया से नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
नहर पुलिया के नीचे पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। भगवंतनगर-बारा मार्ग पर पहाड़पुर गांव स्थित शारदा नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारकर खेत में घुस गई। टूटी रेलिंग के कारण बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बारासगवर के लालगंज प्रथम गांव निवासी 34 वर्षीय सुरेंद्र दुबई में नौकरी करता था। कोरोनाकाल में लॉकडाउन लगने के दौरान वह गांव लौट आया था। तब से यहीं रहकर लखनऊ में वेल्डिंग का काम और खेती में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार को गांव के संदीप की शादी में शामिल होने के लिए वह बाइक से छेदाखेड़ा पहुंचा। देर रात महेशखेड़ा में रहने वाले मामा के घर जाने के लिए निकला। पहाड़पुर गांव में शारदा नहर पुलिया की टूटी रेलिंग के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत सुरेंद्र पुलिया के नीचे जा गिरा। कार भी खेत में घुस गई। कार छोड़कर उसमें बैठे लोग भाग निकले। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सुरेंद्र को मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। चर्चा है कि कार का चालक गौरीगंज के जनप्रतिनिधि का भतीजा है।
सुरेंद्र घर का इकलौता चिराग था। दो माह पहले सुरेंद्र से झगड़ा होने पर पत्नी प्रीती तीन साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद उसका पत्नी से अलगाव हो गया था। माता-पिता का वह ही सहारा था। अचानक उसकी मौत से परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें