फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी/नवाबगंज। आसीवन व अजगैन थाना क्षेत्र में चोराें ने दो घरों को निशाना बना नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर पीड़ितों को शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर सर्रा गांव निवासी प्रेम सिंह परिवार के साथ लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। वह घर में ताला लगा पड़ोसी अनिल कुमार को चाभी देकर लुधियाना चला गया था। दिसंबर महीने में पड़ोसी अनिल की बेटी की शादी है। उसने रिश्तेदारों के रुकने के लिए प्रेम सिंह से उसके घर के दो कमरे लेने की बात कही थी। प्रेम सिंह के हामी भरने पर शुक्रवार सुबह पड़ोसी अनिल कमरों की सफाई करने के लिए जैसे ही मेन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचा। कमरों के ताले टूटे व सामान बिखरा पड़ा देखा। सोमवार सुबह घर पहुंचे प्रेम सिंह व उसकी पत्नी कादंबरी ने बताया कि चोरों ने पांच हजार की नगदी व जेवर समेत तीन लाख का सामान पार कर दिया।
अजगैन कस्बा निवासी संजय तिवारी रविवार शाम पत्नी पूनम तिवारी, बच्चे विधि व नमन को लेकर लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देररात घर लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा देख होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोराें ने 80 हजार की नगदी व डेढ़ लाख के जेवर पार कर दिए। एसओ पवन सोनकर ने बताया कि शक के आधार पर गांव के दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें