फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों व साइकिल स्टोर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी/बीघापुर। माखी में चोरों ने दो घरों व बीघापुर में साइकिल स्टोर से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

भवानीखेड़ा गांव निवासी अर्जुन के घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। अर्जुन के अनुसार वह कमरे में सो रहा था। बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने बक्से में रखी 50 हजार की नगदी व जेवर समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। उसके पड़ोसी अभिमन्यु के घर से एक लाख की नगदी व जेवर समेत दो लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर बीघापुर के गौरी गांव के सामने अनीश की साइकिल स्टोर की दुकान है। अनीश के अनुसार शनिवार रात चोराें ने शटर को फैलाकर तीन साइकिल, 12 टायर-ट्यूब समेत 80 हजार का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर वह दुकान पहुंचा। अनीश की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें