फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
शिवदेवी का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। गोड़ियनखेड़ा ग्राम पंचायत के रानीपुर गांव में 23 वर्षीय महिला का शव घर से 200 मीटर दूर खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोड़ियनखेड़ा निवासी शिवदेवी (23) पत्नी ब्रजेंद्र गुरुवार रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। तड़के पांच बजे पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका शव मिला। शव देख परिजन बेहाल हो गए। मायके पक्ष के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता मौरावां के चिलौली निवासी ब्रजलाल ने दामाद ब्रजेंद्र पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा तहरीर दी। पिता के अनुसार जून 2021 में बेटी की शादी ब्रजेंद्र से की थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग कर दामाद उसे प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी न करने पर हत्या कर दी। एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें