चकलवंशी। शिवबक्सखेड़ा गांव के पास तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
पवई के मजरा शिवबक्शखेड़ा निवासी राजकिशोर उर्फ पूत (46) का शव तालाब में मिला। पत्नी कमला के अनुसार एक नवंबर की रात 11 बजे पति घर से निकले थे पर लौटकर नहीं आए। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही तालाब में शव देख जानकारी दी। लोगों ने रात में अंधेरे के कारण फिसल कर तालाब में गिरने की संभावना जताई है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।