फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मंगलवार सुबह बाग में किसान का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख मृतक के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मानसिक बीमारी के चलते खुदकुशी करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

समदपुर हरदास निवासी ब्रजलाल मौर्य (55) खेती व मजदूरी कर गुजारा चलाता था। मंगलवार सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने बाग में ब्रजलाल का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। परिजन शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ब्रजलाल अविवाहित था। पिछले कुछ माह से मानसिक बीमार था। तनाव के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें