फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में शिक्षक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/हसनगंज। मार्ग दुर्घटनाओं में निजी स्कूल के शिक्षक की मौत और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

आसीवन के गांव कुल्हा अटौरा निवासी सुशील (38) लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। सोमवार सुबह आठ बजे बाइक से स्कूल जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज में बैंक ऑफ इंडिया के पास मियागंज की ओर से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर तहरीर दी है। मृतक की पत्नी पुष्पा, मां रामकुमारी सहित अन्य परिजन रो रोकर बेहाल रहे। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।
पुरवा के तुसरौर गांव निवासी बालकृष्ण मिश्र (80) भतीजे संजय मिश्रा (53), सभागा निवासी रमेश(54) व दिवाकर के साथ लखनऊ जा रहे थे। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर असोहा थानाक्षेत्र के शाहाबाद ग्रांट के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। इससे चारों घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। संजय की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर नहर के पास अनियंत्रित कार पलट गई। घटना में नवाबगंज कस्बा निवासी देवेंद्र कुमार (43) कार में फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और कार का सीसा तोड़कर उसे बाहर निकाला। चालक कार लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें