फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर कोरारी के समीप उन्नाव से घर वापस जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। बाबूखेड़ा निवासी शमशेर (18) पुत्र रामचंद्र बाइक से घर वापस आ रहा था। उन्नाव लालगंज हाईवे में कोरारी के निकट भदौरिया भट्ठा के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शमशेर बाइक समेत ट्रक के नीचे चला गया और उसकी मौके पर ही मौत ही गई।
सड़क हादसे में दो घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ढोलौवा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से डीसीएम अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। हादसे में डीसीएम पर सवार साले और बहनोई घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गोंडा के करनैलगंज के हटही निवासी राहुल शुक्ला (32) अपने बहनोई बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा निवासी सुनील तिवारी (35) के साथ अपनी डीसीएम पर मैनपुरी के शिकोहाबाद आलू लादने जा रहे थे। शनिवार शाम पांच बजे एक्सप्रेसवे पर ढोलौवा गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर से डीसीएम अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के नीचे पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें