फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। घर से बरातियों के निकलते ही एक युवक बिजली ठीक करने के बहाने घर में घुसा और अटैची से नगदी व लाखों कीमत के जेवर पार कर दिए। शक होने पर महिलाओं ने शोर मचा उसे पकड़ने का प्रयास किया, पर वह भागने में सफल रहा। चोर की पहचान कर परिजनों ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

उंचवा निवासी मुशीर खां के भतीजे नदीम की बरात बुधवार दोपहर हरदोई जनपद के थाना मल्लावॉ के ग्राम मटियामऊ गई थी। घर में तीन महिलाएं ही शेष बची थीं। दोपहर तीन बजे नगर के मोहल्ला तालाब निवासी एक युवक बिजली ठीक करने के बहाने घर में दाखिल हो गया। मौका पाते ही एक अटैची से लाखों के सोने व चांदी के जेवर व 28 हजार की नगदी पार कर दी। शक होने पर महिलाओं ने शोर मचा उसे पकड़ने का प्रयास किया। वह चकमा देकर भाग निकला। मुशीर ने पुलिस को तहरीर देकर दो लाख का सामान चोरी होने की बात कही है। चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें