फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग में 16 वाहनों का चालान, पांच सीज

विज्ञापन
बुधवार रात अभियान चलाकर ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। एसडीएम ने एआरटीओ, खनन अधिकारी व सीओ हसनगंज के साथ बुधवार रात ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों से 21 ओवरलोड ट्रक व डंपर पकड़े। 16 वाहनों का चालान कर पांच को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पकड़े गए वाहनाें पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए लखनऊ की ओर ओवरलोड खनिज पदार्थ लेकर जाने वाले वाहन अजगैन-मोहान मार्ग से होकर निकलते हैं। इससे यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। दिनभर ओवरलोड ट्रकों के निकलने से हादसों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। ‘अमर उजाला’ ने ओवरलोडिंग व अधिकारियों की सुस्ती का मामला उठाया था। इस पर डीएम रवींद्र कुमार ने सभी एसडीएम को टीम बनाकर अभियान चलाने के लिए कहा था। बुधवार देर रात एसडीएम दिनेश कुमार ने खनन अधिकारी अमित रंजन, एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह व सीओ आरके शुक्ला के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे व अजगैन-मोहान मार्ग पर 21 ओवरलोड डंपर व ट्रक पकड़े। 16 वाहनों का चालान और पांच वाहन सीज किए गए। कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि लगातार इसी तरह छापा मारकर ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें