फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान किशोरी ने जान दी

विज्ञापन
दही थाना क्षेत्र में ममता की मौत पर बेहाल परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। बीमारी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लीवर की बीमारी से परेशान होने और इलाज के रुपये न होने पर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

शहजादपुर मजरे सोनिक निवासी 17 वर्षीय ममता ने सोमवार देर रात आंगन के जाल में दुपट्टे के सहारे लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त परिजन बाहर सो रहे थे। सुबह पिता ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। वह पड़ोसी की छत से जीने के रास्ते घर पहुंचा तो बेटी का शव लटकता देख दंग रह गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि बीमारी शरीर को कमजोर कर रही है। इलाज के रुपये न होने पर परेशान होने से आत्महत्या कर रही हूं। सुसाइड नोट कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से छोटी बहन सरिता, भाई समर 10, मां माया व पिता अजय का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार पिता खेती कर परिवार का गुजारा चलाता है। बीमारी का इलाज कराने के लिए ममता सिलाई का भी काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें