फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हाल का बालक फंदे पर लटका, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। ग्राम अलौलापुर गांव में 10 वर्षीय बालक बरामदे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। सांसें चलती देख पड़ोसियों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। बच्चे द्वारा आत्महत्या के इरादे से फांसी लगाने की चर्चा है। हालांकि मां घटना की वजह से अनजान है।
विज्ञापन

रमेश शुक्रवार दोपहर आवश्यक कार्य से बाहर गया था। उसका 10 वर्षीय बेटा सचिन घर से थोड़ी दूरी पर बकरी चरा रहा था। मां रीमा भी जानवरों के लिए घास काटने खेतों की ओर गई थी। सचिन बकरी चराकर घर पहुंचा और बकरियां बांधने के बाद कमरे में चला गया। इसी बीच घास लेकर लौटी मां रीमा घर में दाखिल हुई। बरामदे में बेटे को फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसने बच्चे के दोनों पैरों को उठाया और जोर-जोर से चीखने लगी। महिला का शोर सुन दौड़े पड़ोसियों ने बच्चे को नीचे उतारा। सांसें चलती देख उसे भर्ती कराया। हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें