फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक बनने की चाह में घर छोड़ा, अब जान दी

विज्ञापन
प्रमोद का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। गायक कलाकार बनने की चाह में 22 दिन पहले नासिक गए किशोर ने सपना पूरा न होता देख शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बेटे को फंदे से लटका देख माता-पिता व अन्य परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

भैसहरा गांव निवासी देवकुमार के 16 वर्षीय बेटे प्रमोद का शव शनिवार शाम घर के कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। बहन ज्योति की नजर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। पिता देवकुमार ने बताया की बेटा प्रमोद बड़ा गायक बनना चाहता था। वह घर में अक्सर गीत गुनगुनाया करता था। पिता के अनुसार राजगीर मिस्त्री का काम कर वह परिवार का पेट ही पाल पा रहा था। बच्चे को गायन सिखाने के लिए वह किसी संगीत विद्यालय नहीं भेज पाया। यूट्यूब व फेसबुक पर वह गाने सुनकर गुनगुनाता था। 26 अगस्त को घर में बिना किसी को कुछ बताए नासिक चला गया। एक सप्ताह बाद उसका पता लगने पर उसे घर लाया गया। वह मानसिक रूप से भी परेशान था। इस कारण उसने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें