फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नानी और एक दिन पहले जन्मे नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार नानी व एक दिन पहले जन्मे नाती की मौत हो गई। बाइक चला रहे दामाद को भी चोटें आई हैं। दूसरी बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दामाद के साथ नानी नवजात को टीका लगवाकर शहर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

माखी के बजरहीगढ़ी निवासी वरुण फेरी लगाकर गुजारा चलाता था। सोमवार रात दो बजे उसकी पत्नी अंजली ने बालक को जन्म दिया था। हसनगंज थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा में रहने वाली नानी गीता (45) बेटी अंजली के घर पहुंची थी। मंगलवार को गीता नवजात को टीका लगवाने के लिए दामाद वरुण के साथ बाइक से शहर के कलक्टरगंज आई थी। टीका लगवाने के बाद वह दामाद के साथ घर के लिए निकली। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जगदीशपुर गांव के सामने सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में बैठी गीता व नवजात नाती की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे वरुण को मामूली चोटें आईं हैं। बेटे व गीता की मौत की जानकारी पर अंजली बदहवास हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बड़े बेटे नंदू को सीने से चिपका मृत नवजात की मां अंजली फफक पड़ी।
नवजात की मौत पर उसके माता-पिता के अलावा अन्य परिजन बदहवास हैं। नानी गीता की मौत पर उसके परिवार में भी कोहराम मचा है। गीता का शव देख उसके छह बच्चों में सतीश, अंजलि, प्रीती, सानिया, अंदाज व शिवानी का रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के आक्रोश व्यक्त करने पर हंगामा जैसा माहौल बन गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें