फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, सचिव समेत आठ पर एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा की ग्राम पंचायत मंझरिया में पंचायत सहायक (डाटा इंट्री आपरेटर) के चयन में मनमानी की गई। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति ने कम नंबर वाले अभ्यर्थी का चयन कर लिया। ज्यादा मेरिट वाले को चयन से वंचित कर दिया गया। जांच में पुष्टि होने पर सीडीओ ने प्रधान, सचिव समेत प्रशासनिक समिति के सभी आठ सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा पंचायत सहायक की भर्ती के लिए जारी की गई गाइडलाइन के तहत हाईस्कूल व इंटर के नंबरों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाना है। असोहा की मंझरिया ग्राम पंचायत में गाइडलाइन को दरकिनार कर चयन किया गया। इस पंचायत में सचिव छत्रपाल सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई वरीयता सूची में पूजा पुत्री ठाकुर प्रसाद के प्राप्तांक का औसत 71.4 प्रतिशत दिखाया गया। इसी आधार पर पूजा को प्रथम स्थान पर दर्शाया गया। प्रीती रावत का प्राप्तांक 71 प्रतिशत दिखाकर उसे दूसरे स्थान दिया। प्रीती का वास्तविक प्राप्तांक 72.15 प्रतिशत है। इसकी जानकारी पर सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने परियोजना निदेशक के नेतृत्व में समिति गठित कर जांच कराई।
जांच में पाया गया कि प्रशासनिक समिति मेें शामिल प्रधान, सचिव व छह अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों ने मनमानी करते हुए कम अंक वाली पूजा को पहले स्थान पर दिखाकर पंचायत सहायक के पद पर उसका चयन कराने का प्रयास किया। सीडीओ ने तुरंत असोहा के एडीओ पंचायत मोहनलाल को सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। एडीओ पंचायत ने असोहा थाने में दी तहरीर में प्रधान अकील अहमद, सचिव छत्रपाल और पंचायत सदस्य रामसजीवन, जुनेद अली, रामेश्वर, हसीना, विटाना और सियाराम को नामजद किया है। एडीओ ने बताया कि तहरीर असोहा थाने में दे दी गई है। प्रभारी द्वारा इस संबंध में एसपी से मार्गदर्शन मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें