गंजमुरादाबाद। बीमारी से तंग महिला ने घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव पिता के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम अरगूपुर निवासिनी रीता (30) के पति धर्मपाल की पांच माह पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रीता छह वर्ष के बेटे नीरज व पांच साल की बेटी जाह्नवी के साथ रह रही थी। कई महीनों से पेट की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी से ऊबकर उसने मंगलवार रात बरामदे में साड़ी से लटककर जान दे दी। आसपास के लोगों ने थाना औरास के ग्राम दिपवल निवासी पिता केशनपाल और पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी रीता पेट की बीमारी से जूझ रही थी। उसने बीमारी से ऊबकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों के सहयोग से पिता ने बेटी का खेत में अंतिम संस्कार किया। मां की मौत से दो मासूम बच्चों की परवरिश को लेकर नाना केशनपाल बेहाल है।