फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच गए छात्र का शव बंथरा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव संकठाखेड़ा निवासी 11 वर्षीय छात्र का शव बंथरा थाना क्षेत्र जंगल में मिला है। बेटे को खोज रहे पिता को चरवाहों ने शव मिलने की सूचना दी। पिता की सूचना पर बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

गांव ज्ञानपुर बरहा के मजरा संकठाखेड़ा निवासी प्यारेलाल रावत के 11 वर्षीय बेटे प्रियांशु का शव खसरवारा के जंगल में मिला। प्यारेलाल ने बताया कि बुधवार सुबह वह शौच के लिए निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर को गांव के कुछ चरवाहों ने प्रियांशू का शव देख उसे जानकारी दी। पिता के अनुसार प्रियांशु का शव पेट के बल पड़ा था। गले में रस्सी का फंदा और शरीर पर खरोंच के निशान थे। पिता ने हत्या का अंदेशा जता पुलिस को तहरीर दी पर उसने किसी पर शक नहीं जताया। प्रियांशु गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। तीन भाई-बहनों में प्रियांशु बड़ा था। शव देख मां मीनू का रो-रोकर बुरा हाल है। बंथरा एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शरीर में चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें